अनूपगढ़,
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती अम्बेडकर नवयुवक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में SDM प्रियंका तलानिया के मुख्य आतिथ्य तथा कमलेश मेघवाल की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक संतोष बावरी , नगरपालिका चेयरमैन प्रियंका बैलान, पंचायत समिति सदस्य रामदेवी बावरी, शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बारूपाल, उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, हरनेक कलेर, अविनाश डाबी , रणवीर बामनिया, भीम आर्मी अध्यक्ष मुखराम उपस्थित रहे
इस अवसर पर बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसे अतिथियों ने अम्बेडकर चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो बाज़ार के मुख्य मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क में पहुँचकर समारोह में तब्दील हो गई है
सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कमलेश मेघवाल ने बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर उच्च लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया, विधायक ने बाबा साहेब के संघर्षमयी जीवन के बारे में बताया , उपखंड अधिकारी तलानिया ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने की बात कही , नगर पालिका चेयरमैन प्रियंका बैलान ने महिलाओं के उत्थान में बाबा साहेब के योगदान के बारे में बताया तथा कृष्ण बारुपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही प्रत्येक पंचायत हेडक्वार्टर पर इंग्लिश मीडियम स्कूल की ज़रूरत को बताया कि ग़रीब का बच्चा भी इंग्लिश मीडियम में पढ़कर प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सके
नवयुग संघ ने पहल करते हुए जयंती के इस अवसर पर भगत सिंह तथा उधम सिंह चौक पर बाइक रैली के साथ पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए महापुरुषों के प्रति श्रद्धा ज़ाहिर की
इस अवसर पर काना राम घोयल , चिरंजीव बंसिवाल, विजय सांखला रामप्रकाश बावरी , अजय सांखला , गोविंद डागला, लाल चंद खंड, विकास वर्मा, कुलदीप इनदलिया, सरपंच वासुदेव जनागल, गणपतराज ब्यावत, सुभाष निर्वाण, युवराज चौहान, पूर्व सरपंच नंदराम, दलवीर सिंह जासट, पंकज खंड,राण चंद, रवि मेघवाल , डंगरराम भद्रवाल सहित अनेक लोग शामिल रहे मंच संचालन इमिलाल भुरटिया ने किया और देव मस्ताना ने बहुत सुंदर गायन प्रस्तुति दी|
NEWS SOURCE - RAVIDAS MEDIA
#Ravidas_Media @Ravidas_Media #RavidasMedia @RavidasMedia #Ravidas_News @Ravidas_News #RavidasNews @RavidasNews @रविदासमीडिया @रविदास_मीडिया #रविदास_मीडिया #रविदासमीडिया @रविदास_न्यूज़ @रविदासन्यूज़ #रविदास_न्यूज़ #रविदासन्यूज़
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)