
14 अप्रैल 2022
आज अनूपगढ़ के गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी दरबार साहिब में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब की 131 वीं जयंती बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाई गई जिसकी अध्यक्षता रविदास समाज महासभा के तहसील अध्यक्ष श्री चैन सिंह जी महे (रिटायर्ड ऑफिस कानूगो) के द्वारा की गई। इस मौके पर समाज के अन्य नागरिक व कमेटी सदस्य उपस्थित रहे जिसमें गुरुद्वारा के प्रधान गुरप्रीत सिंह जख्खू , मीडिया प्रभारी ज्ञानदेव जी महे, सचिव युवराज चौहान, गुरुघर के वजीर गुरनाम सिंह महे, समाज के नेता हरनेक सिंह जी कलेर , बलासा राम जी चौहान, प्रिंस महे , हरदयालसिंह रायल , रमेश हीर, गुरदीप सिंह पंवार ,अमर सिंह कलेर ,सुखदेव सिंह विरदी , विजय कुमार भुट्टो ने बाबा साहेब डॉ भीम राव जी अम्बेडकर को फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मीडिया प्रभारी श्री ज्ञानदेव जी महे के द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके नैतिक विचारो पर चलने का संकल्प लिया व शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया एवं समाज में एकता बनाये रखने की बात कही |
समाज के वरिष्ठ नेता हरनेक सिंह कलेर व रविदास समाज महासभा के तहसील अध्यक्ष श्री चैन सिंह महे (रिटायर्ड ऑफिस कानूगो) ने इस अवसर पर सबको बधाई दी ।
न्यूज रिपोर्टर :- गुरनाम सिंह महे 8386894683,


