अनूपगढ़ में सतगुरु रविदास जी महाराज का प्रकाशपर्व बड़ी धूमधाम से मनाया | Ravidas Media

Yuvraj Chuahan
0

 अनूपगढ़ 20 फरवरी 2022

आज अनूपगढ़ में गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास दरबार साहिब में गुरु रविदास जी का प्रकाशपर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और समागम का आयोजन किया गया। एकनूर कीर्तनी जत्थे के रागी भाई सुखदेव सिंह जी,भाई सतनाम सिंह जी और भाई गुरनाम सिंह महे ने कीर्तन किया और सतगुरु के जीवन पर प्रकाश डाला और सतगुरु जी साखी सुनाकर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के वज़ीर भाई गुरनाम सिंह महे ने अरदास की और घड़साना गुरु रविदास गुरुद्वारे से आये हुए प्रबंधक कमेटी  के सदस्यों को सरोपा भेंट करके उनका सम्मान किया |  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरप्रीत जक्खू ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया | प्रबंधक कमेटी के सचिव युवराज चौहान ने समाज के लिए शुरू की गई वेबसाइट "रविदास मीडिया" के बारे में जानकारी दी | हरनेक सिंह व समाज का प्रतिनिधित्व  करने वाले व्यक्तिओ का सरोपा भेंट करके सम्मान किया गया | मुख्य सेवादारों में चैन सिंह जी महे, सतपाल जी जक्खू , चमन लाल जी, हरदयाल सिंह जी रॉयल, विजय भुट्टो, गुरदीप सिंह जी पंवार, अमर सिंह जी, सुखदेव सिंह जी विरदी, जसवंत राय जक्खू , रमेश जी जक्खू, अवतार सिंह कलेर, संजय हीर, राजू छिम्पा, रमेश जी , ज्ञानदेव महे ने सहयोग किया।







































#Ravidas_Media @Ravidas_Media #RavidasMedia @RavidasMedia #Ravidas_News @Ravidas_News #RavidasNews @RavidasNews @रविदासमीडिया @रविदास_मीडिया  #रविदास_मीडिया #रविदासमीडिया @रविदास_न्यूज़ @रविदासन्यूज़ #रविदास_न्यूज़ #रविदासन्यूज़


Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top