रविदास समाज महासभा , श्री गंगानगर के द्वारा जिला स्तर पर जिले के प्रतिभाशाली गरीब परिवार के छात्र - छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं समाज के नव नियुक्त कर्मचारियों , नव नियुक्त सरपंचो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित गया। जिसमें हनुमानगढ के रविदास समाज के जिला अध्यक्ष श्री पाल सिंह ,जिले की सभी तहसीलो के तहसील अध्यक्ष , सरपंच , समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने अपनी अपनी उपस्थित दर्ज कराई । रविदास समाज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री कस्तुरी लाल जस्सल व रविदास समाज महासभा के जिलाध्यक्ष बावा सिंह जी के द्वारा पदमपुर तहसील के लिए ठाकर दास बंगा को रविदास समाज महासभा का तहसील अध्यक्ष , मनदीप सिंह को उपाध्यक्ष, लखविंदर सिंह को सचिव व मनदीप भट्टी को कोषाध्यक्ष चुना गया । समाज के द्वारा इनको बधाई दी गई।
अनूपगढ तहसील से रविदास समाज महासभा के तहसील अध्यक्ष चैनसिंह महे के द्वारा बताया गया कि रविदास समाज महासभा , श्री गंगानगर के द्वारा जिला स्तर पर जिले के प्रतिभाशाली गरीब परिवार के द्वारा हमारी अनूपगढ तहसील से गरीब परिवार की 2 छात्राओं का चयन किया गया जिसमें किरणदीप कौर पुत्री भगत राम चक 8 एल एम 3000 रुपये , रचना बाली पुत्री स्वर्गीय भारत बाली चक 4 एन डी को समाज के द्वारा 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया गया था। जिनको आज दिनांक 25 जून 2022 को प्रोत्साहन राशि सौंपी गई । इस मौके पर समाज के गणमान्य नागरीक गुरुद्वारा प्रधान गुरप्रीत सिह जखू,, ज्ञानदेव महे , सतपाल जक्खू, सुखदेव सिंह विरदी, गुरदीप सिंह पंवार, कौशल कांटीवाल, अमर सिंह कलेर ,गुरनाम सिंह महे, किशन महेरड़ा ,बलासा राम चौहान, जसपाल मेहरड़ा ,कमलेश रानी , सुखदेव सिंह , हरदयाल सिंह रायल व अन्य नागरीक मौजुद रहे और रविदास समाज महासभा के तहसील अध्यक्ष चैनसिंह महे के द्वारा समारोह में शामिल होने पर भी सभी का धन्यवाद किया गया। बच्ची किरणदीप कौर के दादा जी सतनाम सिंह , रचना बाली के चाचा जी द्वारा पुरे समाज , रविदास समाज महासभा का हादिक आभार व्यक्त किया ।
*******************************************
न्यूज रिपोर्टर - गुरनाम सिंह महे 8386894683