समागम:- गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी , गजसिंहपुर में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया सतगुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज का ज्योति ज्योत दिवस।

Gurnam Singh
0
 अनूपगढ़ ./ गजसिंहपुर
गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास  जी , गजसिंहपुर में  बड़ी श्रद्धा भावना के साथ सतगुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज का ज्योति ज्योत दिवस दिनांक 15 जून 2022को मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में  चरणछोह गंगा, सच खण्ड श्री खुरालगढ साहिब से संत श्री सतविंदर  हीरा जी  रहे।  
गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंन्थी बाबा मनदीप सिंह जी के द्वारा बताया गया कि इस मौके पर नगर की संगत के द्वारा सतगुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर 13 जून 2022 दिन सोमवार को श्री अखण्ड पाठ साहिब आरंम्भ करवाया गया जिसका भोग दिनांक 15 जून 2022 दिन बुधवार को डाले गये ।  पाठ भोग के उपरान्त खुले पंडाल  किर्तन दिवान सजाये गये जिसमें एकनुर किर्तनी जत्था , अनूपगढ़ के भाई सुखदेव सिह जी , भाई सतनाम सिह जी( तबला वादक), भाई गुरनाम सिंह जी महे के द्वारा सतगुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवनी पर किर्तन किया गया। 
किर्तन के उपरान्त श्री खुरालगढ साहिब से पधारे संत श्री सतविंदर हीरा जी के द्वारा सतगुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज  हमेशा ही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए समाज मे चल रही छुआछुत प्रथा , ऊंच नीच आदि का  विरोध किया है।   संत श्री सतविन्दर जी हीरा ने कहा  कि आज का युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसा हुआ है जिसको निकालने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होने नशा छोडने , निन्दा चुगली , वैर विरोध मुक्त समाज बनाने के लिए संगत को शपथ दिलवाई। 
इस अवसर पर समाज के वरीष्ठ नेता विधायक श्री बलवीर सिंह जी लुथरा के द्वारा व गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा संत श्री सतविन्दर जी हीरा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । विधायक जी के द्वारा नशा छोडने , समाज को एकजुट होकर चलने का आग्रह किया गया ।
संत श्री सतविन्दर जी  हीरा व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, विधायक श्री बलवीर सिंह जी लूथरा के द्वारा श्री गंगानगर जिले के सभी  सतगुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एकनुर किर्तनी जत्था , अनूपगढ़ को संत श्री सतविन्दर जी हीरा व विधायक महोदय के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गजसिंहपुर के द्वारा आई हुई संगत का धन्यवाद किया ।
पाठ भोग उपरान्त गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।






Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top